सुपौल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सावन कुमारसुपौल की अध्यक्षता में दिनांक 23.09.2026 को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिवों की उपस्थिति में बैठक का एजेण्डा रखा गया।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्रांक ECI/PN/118/2026 दिनांक 22.09.2026 द्वारा बिहार विधान परिषद के (कोशी स्नातक) द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के निमित्त प्रेस नोट जारी हो गया है। इस आलोक में 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का भी निर्वाचन होना है, जिसका कार्यक्रम निम्न प्रकार है:
कार्यक्रम: निर्धारित तिथि
- प्रेस नोट निर्गत करने की तिथि: 22 सितम्बर, 2026 (मंगलवार)
- अधिसूचना निर्गत करने की तिथि: 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार)
- नाम-निर्देशन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
- नाम-निर्देशन की संवीक्षा की तिथि: 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार)
- अभ्यर्थिताएँ वापस लेने की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
- मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
- मतदान का समय: 8:00 बजे पूर्वा० से 4:00 बजे अप० तक
- मतगणना की तिथि: 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
- वह तारीख, जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा: 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार)
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, आयुक्त महोदय, पूर्णियाँ प्रमंडल, पूर्णियाँ हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल चार प्रमंडल यथा: पूर्णियाँ प्रमंडल, कोशी प्रमंडल, भागलपुर प्रमंडल एवं मुंगेर प्रमंडल शामिल हैं। उक्त प्रमंडल के सभी चौदह जिला शामिल हैं। सभी 14 जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित हैं।
सुपौल जिला अन्तर्गत कुल 13 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें से एक सहायक मतदान केन्द्र शामिल है। सभी प्रखंड कार्यालय एवं सदर अनुमंडल कार्यालय, सुपौल में सभी 12 मूल मतदान केन्द्र तथा त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। सभी कुल 13 मतदान केन्द्रों को मिलाकर कुल 9461 निर्वाचक हैं जिसमें महिला कुल 2265 पुरुष कुल 7196 हैं। सबसे अधिक निर्वाचक वाले मतदान केन्द्र 40-प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा का कार्यालय वेश्म तथा सबसे कम निर्वाचक वाले मतदान केन्द्र 35-प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मली का कार्यालय वेश्म हैं।
सुपौल जिला अन्तर्गत मतदान केन्द्र की विवरणी निम्न प्रकार है:
- 34: प्रखंड कार्यालय, मरौना — प्रखंड विकास पदाधिकारी, मरौना का कार्यालय वेश्म
- 35: प्रखंड कार्यालय, निर्मली — प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्मली का कार्यालय वेश्म
- 36: प्रखंड कार्यालय, सरायगढ़ भपटियाही — प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरायगढ़-भपटियाही का कार्यालय वेश्म
- 37: प्रखंड कार्यालय, किशनपुर — प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनपुर का कार्यालय वेश्म
- 38: अनुमंडल कार्यालय, सुपौल — अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल का कार्यालय वेश्म
- 39: प्रखंड कार्यालय, सुपौल — प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल का कार्यालय वेश्म
- 40: प्रखंड कार्यालय, पिपरा — प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरा का कार्यालय वेश्म
- 41: नगर पंचायत, सिमराही — प्रखंड विकास पदाधिकारी, राघोपुर का कार्यालय वेश्म
- 42: प्रखंड कार्यालय, प्रतापगंज — प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रतापगंज का कार्यालय वेश्म
- 43: प्रखंड कार्यालय, बसंतपुर — प्रखंड विकास पदाधिकारी, बसंतपुर का कार्यालय वेश्म
- 44: प्रखंड कार्यालय, छातापुर — प्रखंड विकास पदाधिकारी, छातापुर का कार्यालय वेश्म
- 45: प्रखंड कार्यालय, त्रिवेणीगंज — प्रखंड विकास पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज का कार्यालय वेश्म
- 45 (क): अंचल कार्यालय, त्रिवेणीगंज — अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज का कार्यालय वेश्म
कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए सुपौल जिला में तैयारी शुरू है। आवश्यक कोषांग का प्रारूप तैयार है। शीघ्र ही दीवाल लेखन, कार्मिकों का डाटाबेस तैयारी तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर लिया जाएगा। इस चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी राजपत्रित स्तर के तथा अन्य मतदान कर्मी लेखा/सहायक स्तर के होते हैं। इसमें मत देने की प्रक्रिया अधिमान क्रम में होता है। इसलिए ई०वी०एम० के स्थान पर बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है।
दिनांक 22.09.2026 को प्रेस नोट निर्गत होते ही पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। इस क्रम में भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग बिहार, पटना के निदेश के आलोक में सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
राजीव रंजन संवाददाता सुपौल


