सुपौल ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण दहन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

इससे पहले पूरे शहर में भव्य यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा गांधी मैदान से होते हुए महावीर चौक, भिलाई तक गई और पुनः वापस होकर गांधी मैदान पहुंची। जहां कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, मेला अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव के साथ कई अन्य अधिकारीगण के द्वारा रावण वध का कार्यक्रम शुरू किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने शब्दों में कहा कि मेला कमेटी एवं ग्रामीणों के द्वारा जो सहयोग दिया गया उसके लिए प्रशासन उनका आभारी है। हर जगह-जगह चौराहे पर सुरक्षा को लेकर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई थी।

दूसरी ओर सिंदूर भरने का भी कार्यक्रम किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रावण दहन को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है।

राजीव रंजन संवाददाता सुपौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!