नौ दिन तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही महिला की मौत

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर माता की आराधना करने वाली 35 वर्षीय महिला की बुधवार सुबह मौत हो गई। मंगलवार को नवरात्र संपन्न होने के बाद महिला मंदिर परिसर से अपने घर लौटी थी। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

बुधवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी सचिता देवी (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सचिता देवी नवरात्र के पहले दिन से ही दुर्गा मंदिर परिसर में छाती पर कलश रखकर माता की आराधना कर रही थीं। नौ दिनों की पूजा संपन्न होने के बाद मंगलवार को वह घर लौटी थीं। उसी रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली, लेकिन बुधवार सुबह फिर सीने में दर्द होने की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!