कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बिहार और गोवा की अंडर-23 टीमों के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन बिहार की टीम पहली पारी में 204 रन बनाई। गोवा ने पहली पारी में 295 रन बनाए थे, जिससे उसे 91 रनों की बढ़त मिली।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने दिन का खेल समाप्त होने तक 71 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। इस तरह गोवा की कुल बढ़त 292 रनों की हो गई है और उसका एक विकेट शेष है। बल्लेबाजी में आर्यन अजय ने 39 रन बनाया।दिशांक मिक्वेन ने नाबाद 97 रन बना कर तथा राहुल बीना खाता खोले मैदान पर डेट हुए हैं।
बिहार के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में गोवा के नौ विकेट हासिल किए, जिनमें सुमन कुमार ने 17 ओवर में 6 मेडन रखते हुए 44 रन देकर 5 विकेट चटकाया। राहुल को 2 तथा वाशुदेव और सुधांशु को 1-1 विकेट मिला।
चौथे दिन बिहार की कोशिश गोवा की पारी जल्द समेटने की होगी। इसके बाद बिहार के बल्लेबाजों के सामने बड़े लक्ष्य का पीछा करने की चुनौती रहेगी।
