विजयादशमी पर सुपौल और निर्मली में रावण दहन की तैयारी पूरी, डीएम-एसपी रहेंगे मौजूद सुपौल।

विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को सुपौल और निर्मली में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

सुपौल शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया जाएगा। वहीं, निर्मली में 65 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। दोनों जगहों पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।सुपौल के गांधी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर मैदान में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष गांधी मैदान में रावण दहन का आयोजन 46वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

पिछले 45 वर्षों से यहां लगातार इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।हर साल रावण दहन देखने के लिए शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार भी शाम को कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।*विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क*दुर्गा पूजा और विजयादशमी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार देर रात तक सुपौल, निर्मली सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम और एसपी के निर्देश पर अधिकारियों की टीमें देर रात तक ड्यूटी पर तैनात रहीं। प्रशासन का जोर पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर है।विजयादशमी पर सुपौल और निर्मली में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। रावण दहन को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!