जिले में शांति सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांधी मैदान में रावण वध को लेकर रूट चार्ट तैयार, बैरियर लगा
सुपौल जिले में शांति सुरक्षा को लेकर सोमवार को प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में पूजा पंडाल में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर पूर्ण व्यवस्था की गई थी।
मंगलवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध को लेकर रूट चार्ट बनाया गया है। जहां आज से ही बैरियर लगा दिया गया है। शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई है।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस सदर एसडीपीओ राजीव रंजन, यातायात पुलिस उपाधीक्षक कमलेश्वरी प्रसाद, थाना प्रभारी यातायात एवं लगातार हर जगह जगह पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
सुपौल जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान, बड़ी दुर्गा स्थान, मालगोदाम, बरुआरी, सुखपुरा, हल्दी थान, राघोपुर, अन्य जगह खुद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की गई और पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए।


