सुपौल। सोमवार को पूरे जिले में दशहरा पर्व को लेकर हर एक चौक चौराहे पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी नियुक्त की गई थी।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक लगातार जिले के कई पूजा स्थल का निरीक्षण किया।
सुपौल शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी चौक चौराहे पर मौजूद थे।
जिले में चल रहे कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी हुई थी।
अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, यातायात पुलिस उपाधीक्षक कमलेश्वरी प्रसाद, साइबर थाना पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार, सदर थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद दलबल के साथ पूरे जिले का भ्रमण कर रहे थे।
जबकि जिला प्रशासन की ओर से रूट में परिवर्तन किया गया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन की इस व्यवस्था की सराहना की। लोगों ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती अच्छी है।
वर्दान न्यूज़ की ओर से
राजीव रंजन की रिपोर्ट


