भपटियाही थाना को मिली बहुत बड़ी उपलब्धि, 198 लीटर अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुपौल जिले के भपटियाही थाना को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। दुर्गा पूजा को लेकर चल रही सुरक्षा व्यवस्था के क्रम में भपटियाही थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आशीष कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता शत्रुघ्न यादव, ग्राम झखराही, वार्ड नंबर 14 को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के पास से 198 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद की गई है। शराब सीएनजी गाड़ी में लगी हुई थी, जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी सहित शराब को जब्त कर लिया है।
पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, कोई भी नहीं बचेगा।

