भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का रोमांच अब राजधानी में दिखने लगा है। बुधवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमें अलग-अलग बसों से होटल के लिए रवाना हुईं।
खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। टीम बसों के निकलने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
दोनों टीमों के रांची पहुंचने के साथ ही नौ अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है। मैच में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। मैच के दिन बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
