सुपौल सदर अस्पताल में हड़ताल टूटने के साथ ही मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
प्रत्येक वार्ड में डॉक्टर उपस्थित थे और पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी।
सिविल सर्जन बाबू साहेब झा ने बताया कि दवा काउंटर में दवा की कमी नहीं है। वहीं साफ-सुथरा को लेकर काफी चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई भी स्वास्थ्य कर्मी समय से लेट आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
डॉ. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मौसम के बदलाव के कारण भी मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसमें खास तौर पर ब्लड प्रेशर, शुगर, डायबिटीज के मरीजों में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परहेज करना सख्त जरूरी है।


