सुपौल। सेवा संकल्प अभियान के तहत सुपौल ग्रामीण दक्षिण मंडल में मंडल अध्यक्ष पंकज झा के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद अनिल ठाकुर शामिल हुए।
इस अवसर पर अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूबी जायसवाल, मंडल महामंत्री अंकित कुमार, कौशल कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरोज झा, पन्ना कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


