सुपौल। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरद आर एस ने चिल्ड्रेन पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर DM और SP ने पौधारोपण भी किया और गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी अतिश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



