उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सुपौल। वरदान न्यूज़ ब्यूरो चीफ राजीव रंजन

लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के माहौल में संपन्न हो गया। सोमवार की अहले सुबह से ही जिले के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पारंपरिक छठ गीतों और सूर्य देव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे के निर्जला उपवास का समापन किया।


जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। छठ पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!