गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान और किया वृक्षारोपण

सुपौल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा, सुपौल द्वारा शुक्रवार को श्रद्धांजलि सह स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने की।

सबसे पहले गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद शहीद स्थल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और शहीद पार्क में वृक्षारोपण किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा माना, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की। दोनों महापुरुषों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अलोक कुमार, जिला मंत्री मनीष कुशवाहा, रूबी जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेश मल्लिक, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, सौरव कुमार, किशोर कुमार, हिमांशु पाठक, दीनबंधु कुमार, पिंकी देवी, प्रीति कुमारी, सुनीता देवी, पूर्णिमा, आरती, सचिन कुमार, शिवा चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!