सुपौल। गांधी जयंती एवं जितिया पर्व के अवसर पर युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने सदर अस्पताल के महिला वार्ड में फल वितरण किया।
लक्ष्मण कुमार झा ने अस्पताल में भर्ती माताओं-बहनों को जितिया पर्व और गांधी जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सेवा को समर्पित था। उनसे प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा उनके लिए सर्वोपरि है। पिछले 20 वर्षों से वे गरीबों और जरूरतमंदों के हक के लिए संघर्ष और सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्य जारी रखेंगे।
पर्व-त्योहार खुशियां बांटने और मानव सेवा का संकल्प लेने का अवसर है।
इस दौरान अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने फल वितरण के लिए उनका आभार जताया।


