बाढ़ प्रभावित परिवारों तक बेहतर ढंग से पहुंचाई जाए राहत सामग्री : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संचालित सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत सामग्री की पैकेजिंग, गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री समय पर और व्यवस्थित ढंग से पहुंचाई जाए। उन्होंने पैकेट में शामिल की जा रही आवश्यक सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों की मदद ली जाएगी। हेलीकॉप्टरों के माध्यम से चूड़ा, चना, सत्तू, चीनी, मसाला, ओआरएस, माचिस, मोमबत्ती सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों के पैकेट बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचाकर वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!