सुपौल: DM सावन कुमार ने किया छातापुर प्रखंड का भ्रमण, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

सुपौल/छातापुर। जिलाधिकारी सावन कुमार ने छातापुर प्रखंड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी से अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने म्यूटेशन, LPC, नापी एवं परिमार्जन आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा में ऐसे सरकारी भवनों, जिनमें आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, के रंग-रोगन से संबंधित योजनाओं को शामिल कराया जाए।

साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को कायाकल्प योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

DM ने सभी संबंधित अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्यों में तत्परता बरतने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!