सुपौल: एसपी ने जिले के विभिन्न चेकपोस्टों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

सुपौल। पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्थापित चेकपोस्टों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चेकपोस्टों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कार्यप्रणाली, वाहन जांच की प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, ड्यूटी रोस्टर तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने चेकपोस्टों पर तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने, विधि-व्यवस्था के प्रति सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!