सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चैनसिंह पट्टी पंचायत के महुआ पुनर्वास क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बनाने में लोगों की भागीदारी बढ़ाना रहा।
अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुपौल श्री निशांत कुमार, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक, पंचायत के मुखिया एवं सभी स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान सार्वजनिक सड़क और पोखर परिसर की साफ-सफाई की गई और लोगों को अपने आसपास कचरा मुक्त वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर बीडीओ निशांत कुमार ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सभ्य समाज बनाने की हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, गली, सड़क, सार्वजनिक स्थल और जलस्रोतों को साफ रखने और कचरे का सही निस्तारण करने की अपील की।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को नियमित साफ-सफाई करने, खुले में कचरा न फेंकने और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।


