DM सावन कुमार ने OBC कन्या आवासीय +2 विद्यालय रामनगर का किया निरीक्षण

सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, रामनगर, पिपरा, सुपौल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया। कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

विद्यालय में डिजिटल क्लास का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को सख्त निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी जीविका को निर्देश दिया कि विद्यालय में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

छात्राओं के लिए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी (BC & EBC), विद्यालय के शिक्षक, कर्मी व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!