सुपौल में मशाल यात्रा के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

सुपौल – जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ बुधवार को समाहरणालय परिसर से मशाल यात्रा के साथ हुआ।

स्काउट एंड गाइड के बैंड की धुन पर खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, DPRO संजय कुमार समेत अधिकारियों और खिलाड़ियों ने मशाल यात्रा निकाली। यात्रा समाहरणालय से डिग्री कॉलेज होते हुए BSS कॉलेज पहुंची, जहां DM सावन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

DM ने कहा – खेल से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें।

प्रतियोगिता में अंडर-14, 17, 19 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। 1 से 3 अक्टूबर तक BSS कॉलेज, न्यू पुलिस लाइन और इंडोर हॉल में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज, कुश्ती समेत कई स्पर्धाएं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!