सुपौल में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश

UMentor, U-WIN, आयुष्मान भारत और एनीमिया मुक्त अभियान पर हुई विशेष चर्चा

सुपौल की अध्यक्षता में ACMO, DIO, DTO एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के साथ जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के MOIC, BHM, BCM एवं BM&EO ने भाग लिया।

सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।

बैठक के दौरान uMentor प्रशिक्षण, U-WIN, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, “जाँच एवं चिकित्सा आपके द्वार”, आयुष्मान भारत, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), Immunization एवं सेवा संकल्प अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

सिविल सर्जन ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, पात्र लोगों का समय पर पंजीकरण एवं जांच तथा आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

U-WIN के माध्यम से टीकाकरण की निगरानी, एनीमिया की पहचान एवं उपचार, आयुष्मान भारत के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने तथा ABDM के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई।

सिविल सर्जन ने सभी MOIC, BHM, BCM एवं BM&EO को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौके पर जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, RBSK टीम, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, आयुष्मान भारत एवं ABDM के पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!