समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना DLSA की प्राथमिकता

PLVs को विधिक जागरूकता बढ़ाने और ‘Mediation for the Nation 3.0’ को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश_


सुपौल, 18 सितंबर* | जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), सुपौल के कार्यालय में PLVs की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता DLSA सचिव *अमित गौरव* ने की, जो प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष *राजेश कुमार बच्चन* के निर्देश पर हुई। बैठक में कहा गया कि DLSA का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक-सामाजिक कारण से न्याय से वंचित न रहे। PLVs को निर्देश दिया गया कि वे निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला-बाल अधिकार और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाएं।
विशेष रूप से *1 अगस्त से 31 दिसंबर 2026* तक चल रहे *Mediation for the Nation 3.0* अभियान को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!