उदाकिशुनगंज में 25 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिहर साहा कॉलेज के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, टाटा पंच कार से दो बोरों में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

कैसे हुई कार्रवाई?

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि डीआईजी और एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत मंगलवार रात करीब 3:05 बजे जेल चौक उदाकिशुनगंज से बसगरहा गांव जाने वाली सड़क पर हरिहर साहा कॉलेज के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान खगड़िया जिले के
बैलदौर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव, वार्ड संख्या 11
निवासी दिलीप साह के पुत्र नीतीश कुमार उम्र करीब (22) वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसी दौरान एक सफेद रंग की टाटा पंच कार (BR 34 Y 1696) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को पीछे की डिक्की में रखे दो प्लास्टिक के बोरों में 25 किलो गांजा बरामद हुआ।

तस्कर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने मौके से कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से गांजा के अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त टाटा पंच कार भी जब्त की गई है। इस संबंध में थाने में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!