उदाकिशुनगंज में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से 14 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

उदाकिशुनगंज के नेमुआ गांव में पोखर बनी मौत, पेर फिसलने के दौरान डूबी किशोरी

उदाकिशुनगंज/ मधेपुरा
दिनांक: बुधवार

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड के नेमुआ गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखर में डूबने से एक 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

मृतका की पहचान नेमुआ वार्ड संख्या 07 निवासी बिजेंद्र महतो की पुत्री नेहा कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नेहा बुधवार शाम किसी काम से पोखर की तरफ गई थी, तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। बच्ची को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है। वहीं अंचल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के पोखरों की घेराबंदी कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

उदाकिशुनगंज के नेमुआ गांव में पोखर में डूबने से 14 वर्षीय बच्ची नेहा कुमारी की मौत। गांव में मातम पसरा। 
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!