नशा मुक्त कोसी अभियान: DIG डॉ. कुमार आशीष ने SP मधेपुरा एवं DSP नूरूल हक को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए मधेपुरा पुलिस को प्रशस्ति-पत्र, कोसी क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

सहरसा / मधेपुरा
नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य एवं लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा डॉ. कुमार आशीष ने पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा एवं प्रशिक्षु डीएसपी सह मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरूल हक* को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

DIG डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि कोसी क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए मधेपुरा पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी, जागरूकता अभियान एवं तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उनके इस समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण ही कोसी क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगी है।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आगे भी इसी तत्परता और निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि आम जनता के सहयोग से ही कोसी को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाया जा सकता है।

सम्मानित होने के बाद पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा ने कहा कि यह सम्मान पूरी मधेपुरा पुलिस टीम की मेहनत का परिणाम है। हम भविष्य में भी नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे।

इस अवसर पर कोसी क्षेत्र के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!