सहयोग शिविर से आमलोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: बोले :- जिला अपर समाहर्ता

वरदान न्यूज मधेपुरा। आज दिनांक 14.05.2026 को समाहरणालय परिसर, मधेपुरा स्थित कार्यालय वेश्म में अपर समाहर्ता, मधेपुरा श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सहयोग शिविर कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सहयोग शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने शिविर स्थल पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठने की समुचित सुविधा, साफ-सफाई एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि शिविर का संचालन सुचारु, प्रभावी एवं जनहितकारी तरीके से संपन्न हो सके।

बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियों एवं कार्य प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। सभी अधिकारियों ने सहयोग शिविर को सफल बनाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!