

वरदान न्यूज
बिहारीगंज, (मधेपुरा)। प्रखंड की शेखपुरा पंचायत स्थित पैक्स में व्याप्त अनियमितता उजागर होने लगी है।
मामला पैक्स गोदाम बनाने में मनमानी से जुड़ा है। इस मामले में सहायक प्रबंधक उपलेनदु राज कुमार ने प्रखंड बिहारीगंज शेखपुरा पंचायत में पैक्स गोदाम बनाया जाना था। इसके लिए नई गोदाम निर्माण 1000 मीट्रिक टन का राशि उपलब्ध कराई गई थी और गोदाम बनाने के लिए अंचल अधिकारी बिहारीगंज के द्वारा जमीन का एनओसी भी नहीं दिया गया है, लेकिन पैक्स अध्यक्ष बीरेंद्र मेहता के द्वारा गोदाम निर्माण दूसरे खेसरा नंबर 691,692 पैक्स अध्यक्ष का गोदाम कार्य लीज एग्रीमेंट में यह जमीन का खेसरा नहीं दिया गया है इस खाता खेसरा पर पैक्स अध्यक्ष के द्वारा मनमानी तरीके से दबंगई करके कार्य निर्माण किया जा रहा है जो नियम को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है। नियम निर्देशों को ताक पर रखकर पैक्स गोदाम बनाई जा रही हैं। प्रखंड बिहारीगंज पंचायत शेखपुरा पैक्स अध्यक्ष बीरेंद्र मेहता बिना अनुमति के निर्माण करवा रहे हैं । पैक्स गोदाम को दूसरे जगह गोदाम निर्माण किया जा रहा है। इसे सरकारी राशि का दुरुपयोग बताते हुए सहायक प्रबंधक उपलेनदु राज कुमार शेखपुरा ने आवेदन देकर लगाया गंभीर आरोप। इससे पहले भी गबन का आरोप में पैक्स अध्यक्ष पर FIR दर्ज कांड संख्या 400/25 हुआ था।
33,73,830.75/- (तैंतीस लाख तेहत्तर हजार आठ सौ तीस रूपया पचहत्तर पैसा) जो सरकारी राशि है, का गबन करने के आरोप में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राज किरण के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था। बिहारीगंज पूर्व थानाध्यक्ष अमित रंजन ने आरोपित शेखपुरा पैक्स अध्यक्ष बीरेंद्र मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जांच की मांग, प्रशासन पर टिकी नजर ग्रामीणों एवं सहायक प्रबंधक ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों व कर्मियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है लोगों का कहना है कि इस मामले में उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्रवाई ही भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगा सकती है फिलहाल इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल है अब देखना यह है कि जांच कब शुरू होती है और जिम्मेदार लोगों पर कब तक कार्रवाई होती है।
