मधेपुरा: सिहेंश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ वारंटी गिरफ्तार

पुष्पम कुमार/मधेपुरा।

जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान के तहत सिहेंश्वर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक वारंटी के घर से भारी मात्रा में स्मैक और उसे तौलने वाले उपकरणों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान हुआ खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08.05.2026 की रात्रि को सिहेंश्वर थाना पुलिस की टीम वारंटी गौतम कुमार (पिता- बबलू यादव, साकिन- डंडारी, वार्ड नं- 03) की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची थी। छापेमारी के क्रम में जब पुलिस कमरे के अंदर दाखिल हुई, तो वहां बिस्तर पर एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाला मशीन और स्मैक पैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले छोटे प्लास्टिक के टुकड़े बरामद हुए।

संदेह होने पर दंडाधिकारी नवीन कुमार सिंह की उपस्थिति में कमरे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वारंटी गौतम कुमार के बिछावन के नीचे से 52 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 11.180 ग्राम पाया गया।

बरामद सामानों की सूची

पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थों के कारोबार में इस्तेमाल होने वाली निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:

  • स्मैक: 52 पुड़िया (कुल वजन 11 ग्राम 180 मिलीग्राम)
  • पैकिंग मटेरियल: स्मैक पैक करने वाले छोटे सफेद प्लास्टिक के 21 पीस।
  • उपकरण: 01 पीस इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 02 लोहे की कैंची, 02 लाइटर, 01 मेडिकल ब्लेड और 01 सोलर लाइट।
  • अन्य: ओप्पो कंपनी का 01 एंड्रॉइड मोबाइल फोन।

कानूनी कार्रवाई

इस मामले को लेकर सिहेंश्वर थाना में कांड संख्या 190/26, दिनांक 09.05.2026 को NDPS Act की धारा 8(c)/21(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके।

छापेमारी टीम के सदस्य

इस सफल छापेमारी टीम में मुख्य रूप से शामिल थे:

  1. पु०अ०नि० रौशन कुमार
  2. पु०अ०नि० सुधांशु शेखर
  3. प्र०पु०अ०नि० उदय कुमार भानु
  4. प्र०पु०अ०नि० रविशंकर कुमार
  5. पी०टी०सी० रंजीत कुमार पासवान एवं थाना का सशस्त्र बल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!