अनुमंडलीय अस्पताल उदाकिशुनगंज हरैली: एक्सरे मशीन खराब, निराश लौटे मरीजऑर्थो डॉ नहीं, मरीज परेशान, इलाज के लिए जा रहे बाहर

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा। हरैली अस्पताल में डिजिटल और मैनुआल एक्स-रे में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। इसके चलते बीते कई दिनों से खराब है ,जांच ठप हो गई है। मशीन में आई खराबी के चलते मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। जांच के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। शनिवार को भी उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल हरैली में एक्सरे कराने आए करीब 20-25 लगभग मरीजों को लौटना पड़ा। हालांकि मशीन की मरम्मत के लिए इंजीनियर को बुलाए तक नहीं गया हैं।
हरैली स्थित उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल हरैली में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा नहीं है। बीते शनिवार को मैनुअल एक्स-रे का ट्यूब और डिजिटल एक्स-रे का कैसेट खराब हो गया। इससे इमरजेंसी, ओपीडी के आर्थो, डॉ एक भी नहीं है चेस्ट, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से मरीज एक्स-रे का कार्य बंद हो गया है। उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल हरैली में हर रोज 50 से अधिक जांच होती है। शनिवार को करीब 20-25 मरीज पहुंचे, लेकिन एक्सरे-मशीन खराब होने से उन्हें मरीजों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि बहुत दिनों से खराब यह एक्स-रे मशीन कबाड़ बन रही है।
पुराना ट्यूब लगाकर मशीन चालू करने का प्रयास
बाद नहीं हो रहा है यदि चालू हो जाएगा तो ठीक है, नहीं तो नया ट्यूब मंगाना पड़ेगा। एक्स-रे का कैसेट खराब हो गया है। दूसरा कैसेट मंगाया जाएगा ।
एक्स-रे मशीन बहुत पुरानी है। इसमें तकनीकी खराबी आई है। मशीन को सही कराने में लगे हैं। -डॉ. समीर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!