मधेपुरा पुलिस की बड़ी सफलता, उदाकिशुनगंज पुलिस ने अपहृता को किया सकुशल बरामद

जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उदाकिशुनगंज थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। मिल रही प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में कांड संख्या 121/26 दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 96 के तहत दिनांक 04.05.2026 को दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार छापेमारी की और अंततः अपहृता को बरामद करने में सफलता पाई। मधेपुरा पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बरामदगी के बाद अब आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उदाकिशुनगंज थाना पुलिस की इस मुस्तैदी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!