उदाकिशुनगंज उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंक पत्र वितरण, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/मधेपुरा:

जिला शिक्षा पदाधिकारी के दिशा-निर्देशों के आलोक में स्थानीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, उदा में शैक्षणिक सत्र की नौवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच अंक पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर विद्यार्थियों के उत्साह को नई उड़ान दी गई। परीक्षा परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार यादव, शिक्षक आदित्य कुमार पंडित,और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक अरुण कुशवाहा एवं धीरज कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को अंक पत्र सौंपे।अंक पत्र प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से पूजा कुमारी, गायत्री कुमारी, ज्योति कुमारी, माया कुमारी, संगीता कुमारी, अनुज कुमार, शिवम कुमार और रोशन कुमार सहित दर्जनों विद्यार्थी शामिल रहे।प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार यादव ने कहा, नौवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की ओर बढ़ता एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य न केवल परिणाम घोषित करना है, बल्कि छात्रों के परिश्रम को मान्यता देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित करना भी है। वितरण समारोह के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं और करियर के लिए सफलता के टिप्स भी दिए। शिक्षकों ने छात्रों को कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन के प्रति प्रेरित किया। वहीं, उत्साहित छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपनी कड़ी मेहनत से न केवल विद्यालय, बल्कि जिले और राज्य स्तर पर टॉप कर अपने गुरुजनों और अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप सेशिक्षक अजय कुमार राय, रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, उमेश यादव शिक्षिकाएं ममता कुमारी, रानी कुमारी। लिपिक रूपक कुमार। स्थानीय प्रतिनिधि अरुण कुशवाहा, धीरज मेहता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!