चीफ जस्टिस ने किया मधेपुरा-उदाकिशुनगंज के नवनिर्मित कोर्ट भवन का उद्घाटन

Oplus_131072

वरदान न्यूज

उदाकिशुनगंज अनुमंडल में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने जी 4 कोर्ट भवन और एडीजे कोर्ट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्थानीय लोगों को न्याय में कठिनाइयों का उल्लेख किया। नए कोर्ट भवन से स्थानीय लोगों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद है।
उदाकिशुनगंज अनुमंडल, एक संवाददाता। न्यायिक अवधारना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में रविवार  को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में नव निर्मित जी 4 कोर्ट भवन एवं एडीजे कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत से मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। आगंतुकों का स्वागत गीत एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर नए न्यायालय भवन का उद्घाटन किया तथा परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। समारोह में पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति जस्टिस पूर्णेन्दु सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 संदीप कुमार सिंह ,एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार उदाकिशुनगंज ,सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!