
वरदान न्यूज।
मधेपुरा /उदाकिशुनगंज में नल-जल योजना में अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड उदाकिशुनगंज में लोगों को कनेक्शन नहीं मिला है। इससे इन लोगों को
सूखे पड़े नल कहां है ‘पानी’? कागजों तक सीमित रह गया हर घर नल, हर घर नल-जल योजना में अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवेदक के द्वारा छुटे हुए घरों के पास ना तो कनेक्शन के लिए पाइप बिछाई गई है,और ना ही इन घरों में नल जल का कनेक्शन दिया गया है। पेयजल की समस्या से वंचित रह गए हैं।
नल-जल योजना (हर घर नल का जल) में ठेकेदारों की मनमानी, विभागीय मिलीभगत और भ्रष्टाचार की खबरें सामने आती रही हैं, जिससे वास्तव में गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गरीबों/ग्रामीणों, शहरों की हकमारी: इस अव्यवस्था के कारण कई गांवों एवं शहरों में पानी की किल्लत बनी हुई है, और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि सरकारी खजाना ठेकेदारों की जेब में जा रहा है।
नल-जल योजना में मजदूरी घोटाला,
इन लोगों के समक्ष इस भीषण गर्मी में पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो गया है। नगर परिषद् उदाकिशुनगंज के ग्रामीणों एवं शहरों द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने पीएचईडी विभाग के अधिकारी को कई बार लिखित शिकायत कर कनेक्शन करवाने की मांग की थी लेकिन आज तक हम लोगों के घरों में नल जल योजना का एक बूंद पानी नहीं गिरा।
