

वरदान न्यूज । पूर्णियां
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS पूर्णिया नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया जिसमें DHEW के जिला मिशन समन्वयक, OSC केंद्र प्रशासक, लेखा सहायक, दो पुलिस बल की टीम एक टीम गठन किया गया। टीम द्वारा बाल विवाह जैसी कुप्रथा को मिटाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान विभिन्न स्थलों पर चलाया गया। स्थल: कामाख्या मंदिर पूर्णिया, हरदा मठ मंदिर पूर्णिया, माता स्थान पूर्णिया, पूरन देवी मंदिर पूर्णिया, सिटी काली मंदिर पूर्णिया, लाईन बाजार शिव मंदिर, पंचमुखी मंदिर, आस्था मंदिर रानी सती मंदिर कसबा एवं अन्य प्रमुख मंदिरों में पुजारी से वार्तालाप कर विशेष ध्यान देने हेतु बताया गया और मंदिर प्रांगण में पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। टीम द्वारा मंदिर के पुजारियों और आम नागरिकों से अपील की गई कि वे न तो बाल विवाह का हिस्सा बनें और न ही इसे होने दें। बच्चों का बचपन बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत सम्पर्क नंबरों :-चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098.
महिला हेल्पलाइन: 181 वन स्टॉप सेंटर: 9771468025 या सीधे जिला प्रशासन, पूर्णिया को सूचित करें। इस अभियान में महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन पूर्णिया के जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी DHEW कार्यालय से लेखा सहायक पुष्कर कुमार उपस्थित थे और साथ ही अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर बनमनखी के केंद्र प्रशासक द्वारा भी बनमनखी अनुमंडल में धरहरा मंदिर एवं अन्य स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
