युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, मधेपुरा के तत्त्वावधान एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया

वरदान न्यूज । मधेपुरा

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, मधेपुरा के तत्त्वावधान में आज दिनांक 18.04.2026 (शनिवार) को संयुक्त श्रम भवन, मधेपुरा परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। एक दिवसीय जॉब कैम्प में नियोजक के रूप में Elite Foods Private Limited, Thrissur, Kerela (India) ने भाग लिया। शिविर में रोजगार हेतु कुल 21 (इक्कीस) अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें कुल 17 (सत्रह) अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत कुल-04 (चार) अभ्यर्थियों को प्रोडक्शन हेल्पर के पद पर चयन किया गया। रोजगार शिविर में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री लरविन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक श्री मनीष गुप्ता, Elite Foods Private Limited, Thrissur, Kerela (India) के सहायक मैनेजर एचआर श्री रितेश रोशन, नियोजनालय के डाटा इन्ट्री ऑपरेटर श्री बिमल कुमार, कार्यालय परिचारी श्री गणेश कुमार, सुरक्षा प्रहरी श्री कौशल कुमार एवं श्री अभय शर्मा, सफाईकर्मी श्रीमती अंजनी कुमारी एवं श्री रौशन कुमार जॉब कैम्प के सफल आयोजन हेतु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!