सभी प्रखंड समन्वयकों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों हेतु स्वच्छता मित्र ऐप पर प्रशिक्षण-सह-बैठक का आयोजन

वरदान न्यूज । सुपौल

आज दिनांक 16-04-2026 को सुश्री सारा अशरफ, भा०प्र०से०, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में सभी प्रखंड समन्वयकों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों हेतु स्वच्छता मित्र ऐप पर प्रशिक्षण-सह-बैठक का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। उक्त बैठक में निदेशक (लेखा प्रशासन), डी०आर०डी०ए०, सुपौल, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार भी उपस्थित थे। बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: SMA ऐप के सफल संचालन एवं प्रखंड स्तर पर अप्रूवल से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी एसेट्स की क्रियाशीलता (Functionality Status) को ऐप पर दिनांक 20-04-2026 तक अनिवार्य रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया गया। सीएससी (CSC) को सतत क्रियाशील बनाए रखने पर बल दिया गया। पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य प्रतिदिन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!