डिग्री कॉलेज स्थापना की दिशा में पहल तेज, जिलाधिकारी ने प्रस्तावित विद्यालयों का किया निरीक्षण

वरदान न्यूज  । मधेपुरा

जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 16-04-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा चौसा प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित डिग्री कॉलेज हेतु चयनित विद्यालयों—लालजी साह उच्च माध्यमिक विद्यालय, लौआलगन एवं जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौसा—का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवनों की भौतिक स्थिति, कक्षाओं की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्यालयों की आधारभूत संरचना, उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन भवनों में मरम्मती अथवा जीर्णोद्धार की आवश्यकता है, उनका आकलन कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूरी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!