

वरदान न्यूज । पूर्णियां
आसन्न पैक्स निर्वाचन कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्वाचन कार्य हेतु प्रतिनियुक्त कार्मिकों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण में pccp टीम, पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी सहित सभी कर्मियों को पैक्स चुनाव से संबंधित सभी कार्यों की जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण दी गई ।प्रशिक्षण का अगला सत्र पुनः 15.04.2026 को जिला प्रेक्षा गृह में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर निर्वाचन से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
