
वरदान न्यूज । पूर्णियां
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग पूर्णिया के तत्वाधान में धावा दल टीम के द्वारा गुरुवार को जिला के डगरूआ प्रखंड में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति हेतु धवादल का संचालन किया गया। इस विशेष अभियान में जिला के विभिन्न श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न दूकान/प्रतिष्ठान/होटल/रेस्टोरेन्ट/ढ़ावा/गैरेज से कुल -02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। टीम की अध्यक्षता श्री अमरनाथ यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, डगरूआ द्वारा किया गया। टीम में शामिल श्री शुभम प्रियदर्शी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कसबा, आदित्य आकाश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अमौर प्रभारी बैसा, पूर्णियाॅ एवं अन्य सहयोगी (N.G.O) के रूप में प्रयास जैक सोसाईटी के सदस्य श्री शेखर तिर्की, मोहम्मद सज्जाद एवं स्थानीय थाना के पुलिस बल शामिल हुए। धवादल के द्वारा कूल- 02 बाल श्रमिक विमुक्त हुए । दोनों बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है। दोषी नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रमिक एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन), 1986 के अन्तर्गत एफ0आई0आर दर्ज करते हुए नियोजकों पर प्रति बाल श्रमिक 20,000 से 50,000 (बीस हजार से पचास हजार रुपए तक)का जुर्माना की वसूली की जाएगी।
