बिहार | संवाददाता
गढ़ बरूआरी पंचायत के वार्ड नंबर 7 से एक विवादित मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में चर्चा और तनाव का माहौल बना दिया है। मामले में पूजा राय नाम की एक युवती द्वारा गिरधर मंडल पर झुठा यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि, गिरधर मंडल और उनके परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
गिरधर मंडल के परिजनों का कहना है कि युवती का उनके परिवार से कोई सीधा संबंध नहीं है और यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। उनका दावा है कि गिरधर मंडल की पत्नी और युवती (जिसे स्थानीय लोग गुंजा कुमारी — काल्पनिक नाम — से भी जानते हैं) के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था, जिसके बाद यह मामला दर्ज कराया गया।
कुछ ग्रामीणों ने भी नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि मामला आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
गांव में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और असमंजस दोनों की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए ताकि किसी निर्दोष को सजा न मिले और दोषी बच न पाए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
