भारतीय अस्पताल संघ के संस्थापक ने आनंद मोहन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ


नई दिल्ली/पटना।
भारतीय अस्पताल संघ के संस्थापक रणधीर सिंह ने बिहार के चर्चित नेता एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
रणधीर सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आनंद मोहन एक सशक्त व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि आनंद मोहन को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त हो।
भारतीय अस्पताल संघ की ओर से यह संदेश प्रेम, सम्मान और सद्भावना के प्रतीक के रूप में दिया गया है। जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!