अनुमंडलीय अस्पताल में दस लोगों ने किया रक्तदान, पत्रकार ने भी रक्तदान कर दिया संदेश

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)

अनुमंडलीय अस्पताल हरैली के उपाधीक्षक डॉ पीपी राजन के नेतृत्व में पीएचसी प्रभारी डॉ अंकित सौरभ, दीनदयाल शर्मा, अमित कुमार, सदर अस्पताल मधेपुरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुज कुमार, ब्लड बैंक इंचार्ज आतिश श्रीज्ञान, चंदन कुमार के संयुक्त प्रयास से शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के दस समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं पत्रकारों ने एक – एक यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सभी रक्तदान करने वाले लोगों को साधुवाद देते हुए कहा कि रक्त दान, महा कल्याण है। जीवन रक्तदान से अच्छा कोई दान नहीं है। इससे गरीब, लाचार,बेबस लोगों को जीवनदान मिल सकती है। रक्तदान शिविर की सफलता में अनुमंडलीय पत्रकार रणधीर कुमार, रजनीकांत ठाकुर, गंगेश झा, हर्ष राज, प्रिंस कुमार, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, कौनेन बशीर, विनोद विनीत का सराहनीय योगदान रहा।
रक्तदान शिविर में रक्त दान करने रक्त वीर उप चेयरमैन प्रतिनिधि जानशन दास, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन पासवान, नगर परिषद वार्ड 15 के समाजसेवी नितीश पासवान, फुलौत निवासी राजेश कुमार, इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, चिकित्सक डॉ. परवेज आलम उर्फ पी आलम, पत्रकार गंगेश झा, हर्ष राज, प्रिंस कुमार एवं वरदान न्यूज कोशी प्रभारी विकास कुमार ने एक – एक यूनिट ब्लड रक्तदान कर जीवन दान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!