वरदान न्यूज के प्रबंधक संपादक सह केंद्रीय संवाददाता रंधीर सिंह बने नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय कमिटी के सदस्य, पत्रकारों में खुशी की लहर

वरदान न्यूज के प्रबंधक संपादक सह केंद्रीय संवाददाता रंधीर सिंह को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय कमिटी के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। रंधीर सिंह को राष्ट्रीय कमिटी के सदस्य मनोनीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा और भरोसा जताते हुए कहा कि रंधीर सिंह के आने से संगठन को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि रंधीर सिंह अपने पद और गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपने पद का निर्वाहन करेंगे। वहीं राष्ट्रीय कमिटी में शामिल किए जाने पर रंधीर सिंह ने कहा राष्ट्रीय कमिटी ने हमें इस लायक समझते हुए मेरे ऊपर जो विश्वास और भरोसा जताया है उस भरोसे को कभी कमजोर नहीं होने देंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कमिटी में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय कमिटी का आभार जताया। ज्ञात हो कि रंधीर सिंह मूल रूप से बिहार राज्य के कोसी प्रमंडल के सुपौल जिला के रहने वाले हैं और वरदान न्यूज के प्रबंधक संपादक सह केंद्रीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं। रंधीर सिंह यूवा और जुझारू पत्रकार में गिने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर रणधीर सिंह के संगठन में आने से पत्रकारों के बीच खुशी की लहर है। पत्रकारों ने राष्ट्रीय कमिटी का आभार जताया वही रणधीर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई और शुभकामनाएं देने वाले में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, दिल्ली के अध्यक्ष विजय वर्मा, महासचिव संजय कुमार, वेस्ट बंगाल के अध्यक्ष बिमल गुप्ता, राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा, बिहार प्रदेश संरक्षक बालदेव प्रसाद सिंह, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, बिहार के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी के झा, महिला विंग बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पूजा मिश्रा, बिहार महिला विंग के प्रदेश सचिव डॉ. प्रियंका कुमारी, प्रदेश महासचिव नवीन झा, बिहार प्रदेश के प्रदेश सचिव सह हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, मधेपुरा जिला अध्यक्ष डॉ. सुलेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, रविकांत, अभिमन्नु सिंह, विनोद विनीत, रजनीकांत ठाकुर, रणधीर कुमार, वसीम अक्तर, अभिषेक आचार्य, राहुल कुमार, पुष्पम कुमार, विकास कुमार, प्रदीप आर्या, सुमन सिंह, कन्हैया महाराज, विकास अकेला, गौरव कबीर, साजन कुमार, बिपिन बिहारी, मनीष अकेला सहित कई पत्रकार शामिल हैं।

2 thoughts on “वरदान न्यूज के प्रबंधक संपादक सह केंद्रीय संवाददाता रंधीर सिंह बने नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय कमिटी के सदस्य, पत्रकारों में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!