



जिला मधेपुरा।
विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर जिसमें करोड़ों रुपये की योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में विकास की गति को और तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने जा रहा है। चौसा प्रखंड के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, उदाकिशुनगंज परिसर से उन्होंने कुल 69 विकास योजनाओं का रिमोड का बटन दबाकर उद्घाटन और शिलान्यास किया उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर धुरिया पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया गया है सीएम ने चौसा प्रखंड स्थित आईटीआई, कॉलेज उदाकिशुनगंज में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर एक संग्रहालय का भी उद्घाटन किया जाएगा, जो आम जनता के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा, मनरेगा योजना के तहत बालगुदर गांव में खेल मैदान का निर्माण भी चल रहा है। समाहरणालय में रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि सभी स्थान आकर्षक और सजग दिखें। पंचायत सरकार भवन की पेंटिंग और अन्य निर्माण कार्यों को भी अंतिम रूप से कर दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ये योजनाएं बालगुदर और आसपास के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने में मदद करेंगी।
एक फरवरी से नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का चौथा चरण शुरू होगा। जिसके तहत 1 फरवरी को भागलपुर से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 1 फरवरी को भागलपुर, 2 को बांका, 6 को मुंगेर, 8 को शेखपुरा व लखीसराय, 10 को जमुई और 11 फरवरी को नवादा जाएंगे। सीएम यात्रा के दौरान शाम में पटना लौट आएंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्र भ्रमण करेंगे और उनकी जमीनी पड़ताल करेंगे। साथ ही संबंधित जिलों में वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया और निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
पूर्णिया में 581 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कटिहार में करीब 166 करोड़ की लागत से 145 योजनाओं का उद्धघाटन व शिलान्यास किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक कर जिले में चल रही विकास कार्यो की जानकारी ली।
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक निरंजन कुमार मेहता,
जिला अधिकारी तरनजोत सिंह,
समेत कई वरीय अधिकारी और राजनीतिज्ञ भी मौजूद थे।