सुपौल जिले के नगर परिषद त्रिवेणीगंज में RTI एक्टिविस्ट सह जन स्वराज के नेता गजेन्द्र कुमार यादव पर जानलेवा हमला।एनएमसीएच में लड़ रहे जिंदगी और मौत के बीच जंग l

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 1 बजे लगभग 15 की संख्या में आए कुछ असामाजिक तत्वों ने गजेन्द्र कुमार यादव को उनके घर से जबरन उठा लिया और जान से मारने की नीयत से उन पर फरसा, लाठी एवं गोली से हमला किया। हमलावर उन्हें मृत समझकर जमीन पर छोड़कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि नगर परिषद त्रिवेणीगंज में सड़क निर्माण योजनाओं में कथित तौर पर 23 प्रतिशत कमीशनखोरी और घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ आवाज उठाने तथा नगर परिषद की चेयरमैन की नागरिकता को लेकर सवाल उठाने के कारण उन्हें लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा था।

यदि इस हमले का संबंध भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी आवाज उठाने से है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

प्रशासन से मांग है कि इस गंभीर घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो तथा पीड़ित और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

लोकतंत्र में सवाल उठाना अपराध नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!