सुपौल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने लिया जायजा, मुआवजे की मांग

सुपौल। वरदान न्यूज़ ब्यूरो चीफ राजीव रंजन

नगर परिषद क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दीपक मुखिया का घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी घटनास्थल पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस दौरान कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से हुई इस अगलगी में परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। ऐसे में प्रशासन को मामले की जांच कर सरकारी प्रावधानों के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!