
पिपरा (सुपौल) वरदान न्यूज़ सुनील कुमार की रिपोर्ट:
थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत वार्ड 9 से अररिया जिला के धमदाहा भपटिया से तिलक सामारोह कर वापस लौट रहे स्कार्पियो का संतुलन बिगडने से ताराबाडी थाना क्षेत्र के बीडी पुल से नीचे नदी मे गिरने के कारण वाहन में सवार सात लोगों में छह लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार बुधवार को थुमहा निवासी चन्दर मंडल के एकलौती पुत्री गुडिया कुमारी की तिलक के लिए 16 चार चक्का वाहनो से करीब साठ से सत्तर आदमी अररिया जिला के सिकटी प्रखंड स्थित भपटिया गांव गये थें तिलक सामारोह कार्यक्रम के बाद घर वापसी के दरमियान करीब 11 बजे रात को बैरगाछी-सिकटी मुख्य मार्ग पर ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे पानी से भरी नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 10 बजे कार्यक्रम समापन के बाद चार वाहन के पीछे घर के लिये निकले इस दौरान एक वाहन का आभरटेक कर कुन्दन आगे निकाल जिसके बाद रात करीब 11 बजे घटना घटी राहगीरों ने पीछे से आ रही वाहनों को रोककर घटना की जानकारी दी। जिससे साथ में सामोरोह से लौट रहे अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों व स्थानीय पुलिस की मदद से सभी सात लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, अररिया पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हादसे मे शामिल सात लोगों में से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृत छह लोगों में पांच लोग पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा गांव के है जबकि एक राघोपुर थाना क्षेत्र के छपकी गांव का बताया जा रहा है जो पिता की मृत्यु के बाद से अपने नाना के घर थुमहा में स्थाई रूप से रह रहें थें।
देखते ही देखते खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया।
गुरूवार की सुबह शव वाहन से सभी मृतको का शव थुमहा पहुचते ही चीख पुकार मच गई मानो जैसे थुमहा में दुखों का पहाड़ टूट पडी हो पूरा गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया। हर एक आखें नम सी हो गई. मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतको की पहचान शंकर मंडल वार्ड नंबर 9 के दो पुत्र आदित्य कुमार 17 व शिबा कुमार 16 वहीं वार्ड 9 निवासी राधे मंडल का पुत्र मुन्ना कुमार 16 एंव वार्ड 8 निवासी तुलसी मंडल का पुत्र सौरभ कुमार 17 तथा तथा लडकी की फुआ का लडका राघोपुर थाना क्षेत्र के छपकी गांव निवासी स्वर्गीय चंदन मंडल का 16 वर्षीय पुत्र यश कुमार सहित स्कार्पियो चालक थुमहा वार्ड 6 निवासी बीरेंद्र साह का 24 वर्षीय पुत्र कुन्दन कुमार के रूप में हुई है।

मृतको में एक परिवार शंकर मंडल जिन्हें मात्र दो पुत्र और एक पुत्री थी जिसमे दोनों पुत्र आदित्य और शिबा लडकी की चचेरे भाई तथा उनका भांजा यश कुमार लडकी की फुफेरा भाई हादसे की भेट चढ़ गया। पिता शंकर मंडर दूसरे वाहन पर सवार थे तो उनकी जान बची।
वहीं राधे मंडल के दो पुत्रों में छोटे बेटे मुन्ना कुमार जो गांव के रिश्ते में लडकी को भाई लगते थे। जबकि तुलसी मंडल के छौटे पुत्र नौवी कक्षा के छात्र सौरभ कुमार जो लडकी को गांव के रिश्ते में भाई लगते थे उनकी भी मौत हो गई। इसके अलावे 16 वाहनों में से एक स्कार्पियो जो हादसे का शिकार हुआ जिसपर ये सभी लोग सवार थे उसका चालक थुमहा वार्ड नंबर 6 निवासी बीरेंदर साह के बडे पुत्र जो वाहन मालिक भी थे जिनका संतुलन खोया और वाहन लेकर नदी में गिर गया उनकी भी मौत हो गई।
इस हादसे से यह कहावत चरितार्थ हो रहा हैं कि जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोई। कुछ इसी तरह का दृशय इस बडे हादसे में भी देखा गया की स्कार्पियो में सवार सात लोगों मे से एक युवक मोहन सुतिहार का 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की जान बची उन्हें हल्की चोटे आई जिसे राहगीरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गुरूवार को सभी मृतको का शव पहुचने के बाद थुमहा सहित आसपास के दर्जनो गांव के लोग शव को देखने के लिए मृतको के घर पहुंचे। मृतक के घर पहुचने वाले हरेक लोगों की आखें नम थी। थुमहा में लोगों के घर चूल्हे बंद हो गये पूरा गांव सूनसान लगने लगा बच्चे बूढे हो या जवान महिलाएं हो या पुरूष सभी शौक में डूबे हुए दिखाई दिये।
घटना से सौरभ की माता सीता देवी यश की माँ रानी देवी आदित्य व शिवा की माँ अनिता देवी मुन्ना की माँ फुलकुमारी देवी कुन्दन की माँ मुंद्रिका देवी सहित परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
