अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
सुपौल।
लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ जिले में पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने जिले के गांधी मैदान, शनि मंदिर, भेलाही, रामदपटी, बरुआरी, मल्हद अन्य घाटों परघाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय विभिन्न घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पूर्ण व्यवस्था की गई थी यातायात आरक्षी उपाधीक्षक कमलेश्वरी प्रसाद, सदर थाना आरक्षी उपअधीक्षा के राजीव रंजन, उन आरक्षित उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी के साथ दंडाधिकारी भी नियुक्त की गई थी सुरक्षा को देखते हुए जिले के हर घाट पर पुलिस बल तैनात की गई थी ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाटों पर रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और छठी मइया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम होते ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई व्रती अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर दंड प्रणाम करते हुए घर से छठ घाट तक पहुंचे। वहीं, परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग छठ व्रतियों की सेवा में जुटे रहे। चारों ओर छठी मइया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। सुपौल जिले के



