छठ पर्व को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घाटों का अधिकारियों ने लिया जायजा

सुपौल।

लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिलेभर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय सहित वीरपुर, त्रिवेणीगंज एवं निर्मली अनुमंडल क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, रोशनी, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रशासन की ओर से संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!